केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं की स्थिति पर सत्र में भाग लेगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू होने वाले महिलाओं की स्थिति पर सत्र में भाग लेगा।

महिला और बाल विकास मंत्री मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लेंगी। सम्‍मेलन में सभी महिलाओं और लड़कियों के समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की महत्‍वपूर्ण पहलों की जानकारी दी जाएगी। इन पहलों में स्वास्थ्य और कल्याण, महिला नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना तथा महिलाओं के लिए कठोर परिश्रम को कम करना शामिल है।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि केंद्रीय मंत्री महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में भी भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *