संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने कहा है कि अफ्रीका से प्रवासियों को ले जा रही चार नौकाओं के यमन और जिबूती के तटवर्ती इलाकों में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई और 186 लापता हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रवक्ता, तमीम एलीयन ने कहा कि दो नौकाएं यमन के तट पर डूब गईं।
ऐसा माना जा रहा है कि नौकाओं में सवार अधिकतर लोग इथियोपियाई प्रवासी और पांच यमन के चालक दल के सदस्य थे। दोनों नौकाओं में 57 महिलाएं सवार थीं। घटना में दो शव बरामद किए गए हैं और अन्य सभी लोगों को बचा लिया गया है। यमन, पूर्वी अफ्रीका से आने वाले प्रवासियों के लिए खाड़ी देशों में पहुंचने का एक प्रमुख मार्ग है।