अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन के साथ युद्ध विराम और शांति समझौता होने तक रूस पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध और शुल्क लगाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी से उनके लहजे में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रशंसा की थी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को रूस के साथ समझौता नहीं करने का दोषी ठहराया था। इसके कुछ घंटों बाद, ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन से निपटना अधिक कठिन है और उन्हें पुतिन पर भरोसा है।