6वें भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास-धर्म गार्जियन के लिए भारतीय सेना का दल आज रवाना हो गया। दल में 120 सैन्य कार्मिक हैं। यह अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च तक जापान के पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित किया जाना है।
इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के तहत संयुक्त शहरी युद्ध-कौशल और आतंकवाद रोधी अभियान चलाते हुए दोनों सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ाना है।
यह अभ्यास उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर केंद्रित होगा। यह भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा।
धर्म गार्जियन एक वार्षिक अभ्यास कार्यक्रम है जो बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है। पिछला अभ्यास 2024 में राजस्थान में आयोजित किया गया था।