मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में कल तक आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आज पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 24 फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी पूर्वानुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बालतिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में 24 फरवरी तक रात और सुबह के समय घने कोहरा छाया रह सकता है। अगले 4 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाने का अनुमान है।