दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बना भारत: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

सरकार ने कहा है कि किसानों को दी गई मजबूत वित्तीय और तकनीकी सहायता के कारण भारत मछली उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।

प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में मत्स्य पालन क्षेत्र में 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंत्री ने कहा कि 2013-14 में देश में मछली उत्पादन 95 लाख 7 हजार टन था और 2023-24 में मछली उत्पादन के सालाना आंकड़े 184 लाख टन से अधिक हैं। उन्होंने कहा कि 2-3 महीने के ऑफ सीजन के दौरान केंद्र और राज्य सरकारें तथा लाभार्थी स्वयं वित्तीय व्यवस्था को चालू रखने के लिए 1500- 1500 रुपये की राशि का योगदान करते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि सरकार मछली किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस समुदाय के कल्याण के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को सामान्य रूप से किसानों और विशेष रूप से मछली पालकों के लाभ के लिए विभिन्न केंद्रीय योजनाओं को लागू करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *