राष्ट्रपति मुर्मु ने डाला वोट, दिल्ली में 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 8.10%

नई दिल्ली, 5 फरवरी । दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार सुबह प्रेसिडेंट एस्टेट में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय के मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार प्रयोग किया। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया है। राष्ट्रपति भवन परिसर के अंदर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय के मतदान केंद्र पर राष्ट्रपति ने मतदान किया।

इस बीच, दो घंटे में दिल्ली में मतदान प्रतिशत 8.10% रहा। बुधवार सुबह 7 बजे से दिल्ली में मतदान शुरू हुआ, और सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 8.10% दर्ज किया गया। दिल्ली में मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *