प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर तटरक्षक बल की बहादुरी, समर्पण और निरंतर सतर्कता के लिए सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि समुद्री सुरक्षा से लेकर आपदा प्रतिक्रिया तक, तस्करी विरोधी अभियानों से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक, भारतीय तटरक्षक देश के समुद्र का एक अजेय संरक्षक है, जो जल और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
2025-02-01