राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में भोज का आयोजन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का स्वागत किया। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। भारत की पहली राजकीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति सुबियांतो का स्वागत करते हुए श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों साल पुराने संबंध हैं।

उन्होंने कहा कि बहुलवाद, समावेशिता और कानून के शासन के मूल्य दोनों देशों के लिए समान हैं और इन साझा मूल्यों ने हमारे संबंधों को एक दिशा दी है।

राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए श्री सुबियांतो का आभार व्‍यक्‍त किया।