लोकतंत्र का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है: शिवराज चौहान

नई दिल्ली, 20 दिसंबर : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उनके मुताबिक लोकतंत्र का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करा रहे दो भाजपा सांसदों से मिलने पहुंचे।

अस्पताल से बाहर निकलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”लोकतंत्र का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है… इंदिराजी ने 1975 में लोकतंत्र का गला घोंटा था, अब राहुल गांधी उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.” इन अहंकारी लोगों को किसी की परवाह नहीं है… भारत लोकतंत्र और संसद का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा…राहुल गांधी विपक्ष के नेता का पद संभालने के लायक नहीं हैं।”