मुख्य न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कहा- देश के संविधान ने जीवंत लोकतंत्र के निर्माण में मदद की

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति संजीव खन्ना ने आज कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र के रूप में उभर रहा है और देश के संविधान ने इस परिवर्तन में मदद की है।

    सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर न्‍यायमूर्ति संजीव खन्‍ना ने स्वतंत्रता के बाद भारतीय लोकतंत्र में संविधान की भूमिका पर बल दिया।

उन्होंने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।