सांसद राजीव भट्टाचार्य पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त

अगरतला, 26 अक्टूबर: राज्यसभा सांसद और त्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य को पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से कल जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति में 14 लोगों को रखा गया है। मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य माधवराव सिंधिया को अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। इसी प्रकार उस समिति में 10 लोगों को सदस्य एवं दो पदेन सदस्य पद पर नियुक्त किया गया।