राज्य ताइक्वांडो में कानपुर मंडल का अपने वर्गों में स्वर्ण पदक पर कब्जा

कानपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश के बलिया में खेली गयी 68वीं राज्य स्तरीय ताइक्वान्डो‍ प्रतियोगिता में कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराते हुए ओवर ऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आगरा मंडल रहा, जबकि वाराणसी मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कानपुर मंडल के टीम मैनेजर मोहित दुबे ने गुरुवार को बताया कि खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जो दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कोच अविचल पाठक की कड़ी मेहनत की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में कानपुर मंडल का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। इस उपलब्धि पर डीडी जीएसके सिंह, प्रधानाचार्य शशि भाल सिंह सेंगर, एनपी सिंह, अनुराग मिश्रा समेत कानपुर के सभी खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी।

प्रतियोगिता में सफल रहे खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा। अंडर 14 वर्ग बालक-21 से 23 किग्रा हार्पिट सिंह स्वर्ण पदक, 23 से 25 किग्रा देवांश जायसवाल स्वर्ण पदक, 27 से 29 किग्रा शिवेंद्र राजपूत कांस्य पदक, 32 से 35 राजीव नगर स्वर्ण पदक, 38 से 41 किग्रा अविरल पाठक स्वर्ण पदक। अंडर 14 वर्ग बालिका- 32 से 35 किग्रा आरोही अग्निहोत्री रजत पदक, अंडर 17 बालक-35 प्रशांग त्रिपाठी कांस्य पदक, 45 से 48 प्रांजल रावत सिल्वर मेडल, 48 से 51 राज तिवारी कांस्य पदक, 51 से 55 अरव पाल कांस्य पदक, 63 से 68 अभिलाष गुप्ता कांस्य पदक, 78 + प्रबल प्रताप सिंह स्वर्ण पदक। अंडर 17 बालिका-51 से 55 जानवी सैनी स्वर्ण पदक, 68+ प्रीति शर्मा कांस्य पदक, अंडर- 19 बालक-45 फैजल अंसारी गोल्ड मेडल, 48 से 51 प्रियांशु विश्वकर्मा कांस्य पदक, 63 से 68 नवनीत रजत पदक। अंडर- 19 बालिका- 44 से 46 रौनक कनौजिया कांस्य पदक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *