त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली, 26 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. हरि बाबू कंभमपति की छुट्टी के दौरान अपने कर्तव्यों के अलावा, मिजोरम के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *