भाजपा ने जयंती पर याद किए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

शिमला, 25 सितंबर (हि.स.)। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको सादर नमन किया है। पं0 दीनदयाल की जयंती पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय भारत के वह ऋषि हुए जिन्होनें भारत के प्रत्येक पहलू पर दर्शन लिखा।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि

दीनदयाल ने अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के विकास को सर्वाधिक बल दिया और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीनदयाल के अंत्योदय दर्शन को जमीन पर उतारने का काम किया।

उन्होंने कहा कि जिसके परिणामस्वरूप 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर, 11 करोड़ गरीबों को शौचालय, 13 करोड़ गरीबों के घरों में नल से स्वच्छ जल, घर-घर बिजली, 54 करोड़ गरीबों के जन-धन के खाते, 11 करोड़ गरीब किसानों के खातों में किसान-सम्मान निधि, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रू0 तक का आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मुफ्त ईलाज व विश्वकर्मा जैसी योजनाएं चलाकर अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मजबूत करने का काम किया।

बिन्दल ने कहा कि दीनदयाल का दर्शन रोटी, कपड़ा और मकान समानता का व्यवहार सबके प्रति सम्मान के साथ-साथ व्यक्ति का मानसिक, बौद्धिक विकास ये मूल मंत्र है।

बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल के दर्शन पर आधारित राष्ट्र के विकास हेतु समर्पित है। यही अंतर भाजपा को बाकि पार्टियों से अलग करता है। देश की बाकि सभी पार्टियां परिवारवाद, स्वार्थवाद, व्यक्तिवाद के रोग से ग्रसित हैं। वो चाहे कांग्रेस पार्टी हो, समाजवादी पार्टी हो, तृणमूल कांग्रेस हो, आरजेडी हो, डीएमके हो आदि सभी पार्टियां अपने परिवार के भविष्य को लेकर राजनीति कर रही है न कि समाज और देश हित में खड़ी है।

उन्होंने कहा की आज पूरे प्रदेश भर ने महा सदस्यता अभियान का दिन है जहां भाजपा एक ही दिन में 2 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बना रही है।

उन्होंने कहा की हिमाचल में कांग्रेस सरकार लगातार जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पानी, बिजली, डेपोट, दालों, तेल, पेट्रोल, डीजल , सीमेंट सभी इस सरकार ने महंगा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *