रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 को आयेंगे धनबाद

रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (पूर्वी) की परिवर्तन यात्रा का समापन 26 सितंबर को होगा। इस परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह धनबाद के गोल्फ मैदान में होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। परिवर्तन यात्रा के प्रभारी सह पूर्व सांसद रवींद्र राय ने बताया कि समापन समारोह में स्थानीय सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।

वहीं गोल्फ मैदान की सभा में धनबाद, बाघमारा व झरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को गंभीरता से लिया है। पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो व आम सभा का आयोजन कर रही है। 26 सितंबर को परिवर्तन यात्रा धनबाद महानगर में प्रवेश करेगी। धनबाद में सभा को मुख्य वक्ता के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। साथ ही विधायक राज सिन्हा ने बताया कि धनबाद शहर में रोड शो और आम शो का भी आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *