अलीगढ़ की मानव उपकार संस्था ने गया में 198 लावारिस शवों का किया पिंडदान

पटना 23 सितंबर (हि.स.)। बिहार के गया में साेमवार काे अलीगढ़ से 193 लोगों का एक समूह गया धाम पहुंचा, जिसने 198 लावारिस शवों का पिंडदान किया। यह समूह है अलीगढ़ की मानव उपकार संस्था। यह संस्था पिछले 25 वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार और पिंडदान करती आ रही है।

संस्था के संस्थापक ने कहा कि उनके लिए यह एक पवित्र कार्य है और वे मानते हैं कि हर जीव को सम्मान और अंतिम संस्कार का अधिकार है। इस वर्ष संस्था के सदस्यों ने सुल्तानगंज में गंगा नदी में 198 लावारिस शवों की अस्थियों का विसर्जन किया। इसके बाद वे गया धाम पहुंचे और वहां इन शवों का पिंडदान किया। पिंडदान करने वाले 193 लोगों में 98 महिलाएं भी शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *