मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर इसके प्रचार-प्रसार का किया आव्‍हान

भोपाल, 23 सितम्‍बर (हि.स.)। दुनियाभर में आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी से इसके प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का आव्‍हान किया है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि ” सांकेतिक भाषा, संवाद का ऐसा उत्तम माध्यम है, जिससे भावनाएं भी सहज व्यक्त की जा सकती हैं। आइए, अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर इसके प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए कदम बढ़ाएं।”

गौरतलब है कि हर साल 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है। यह एक खास दिन है, जब दुनिया भर में सांकेतिक भाषाओं के महत्व और बधिर लोगों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है। 2017 में विश्व बधिर महासंघ ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *