निगम के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार, 22 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम के गुरुकुल वार्ड में आंवले के बाग के पास नगर निगम की ओर से डाले जा रहे कूड़े के विरोध में आज क्षेत्र वासियों ने धरना देकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

डंपिंग जोन के विरोध में रविवार को त्रिलोक नगर, प्रगति विहार श्यामा चरण, राज विहार सहित कई कॉलोनी के लोगों ने इकट्ठा होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और डंपिंग जोन को हटाए जाने की मांग की।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम को 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिन के अंदर इस डंपिंग जोन को नहीं हटाया गया तो यहां पर टेंट लगाकर भूख हड़ताल की जाएगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में विक्की गेरा, रॉबिन रावत, विपिन नीतीश, हैप्पी सैनी, युवराज जोशी, ऋषभ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *