यमुनानगर: सेंट थॉमस स्कूल की वर्णिका का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

— वर्णिका करेगी हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व

यमुनानगर, 20 सितंबर (हि.स.)। जगाधरी के सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा वर्णिका का चयन राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ और वह हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। शुक्रवार को अधिक जानकारी देते हुए स्कूल की योग एवम खेल शिक्षिका रेखा रावत ने बताया कि यह हमारे स्कूल के साथ-साथ जिले के लिए भी बड़े गर्व की बात है। इससे पहले वर्णिका ने 16 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक पंचकुला में आयोजित 57वीं हरियाणा राज्य योग चैंपियनशिप में यमुनानगर जिले का प्रतिनिधित्व किया था और दूसरा स्थान हासिल किया था। वह यमुनानगर जिले के सभी स्कूलों से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह स्कूल में योगाभ्यास स्कूल की योग शिक्षिका के कुशल मार्गदर्शन में करती हैं। उन्होंने बताया की वर्णिका योग शिक्षा के अलावा अपनी पढ़ाई में भी अव्वल है और भविष्य में वह स्वयं एक योग शिक्षिका बनना चाहती है। वहीं स्कूल की प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने वर्णिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *