राजघाट पर महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेलवे कोच का होगा उद्घाटन

नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को गांधी दर्शन, राजघाट पर महात्मा गांधी को समर्पित एक विशेष रेलवे कोच का उद्घाटन करेंगे। रेल मंत्रालय ने संस्कृति मंत्रालय को एक कोच भेंट किया है, जिसमें महात्मा गांधी की प्रसिद्ध ट्रेन यात्राओं की अनूठी प्रदर्शनी लगाई गई है।

संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि महात्मा गांधी की ट्रेनाें में की गई शुरुआती यात्राएं भारत के बारे में उनकी समझ और एकजुट राष्ट्र के उनके दृष्टिकोण को आकार देने में महत्वपूर्ण थीं। इन यात्राओं ने गांधी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से जुड़ने, उनके संघर्षों को समझने और सामाजिक न्याय के अपने दर्शन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गांधी दर्शन में रेलवे कोच गांधी की यात्राओं और साथी यात्रियों के साथ बातचीत को दर्शाने वाली मूर्तियों से समृद्ध है, जो आगंतुकों को एक गहन अनुभव प्रदान करेगा। यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी की रेल यात्राओं को जीवंत बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *