उत्तरकाशी में भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ

उत्तरकाशी, 4 सितंबर (हि.स.)। भरतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का बुधवार को जिले में भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तरकाशी जोशियाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आयाेजित इस कार्यक्रम में राज्य सभासांसद कल्पना सैनी ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता मिस काल के माध्यम से दिलवाई।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और विश्वगुरु दिलाने का का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक संगठन है, जिसमें सदस्यता छह सालों के लिए दी जाती है। इस अभियान की शुरुआत दो सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता लेकर की। तीन सितंबर को उत्तराखंड प्रदेश में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदस्यता ग्रहण की। चार सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया गया।

सांसद सैनी ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। भाजपा का सदस्य बनना गाैरव की बात है, और यह पार्टी राष्ट्रहित के लिए समर्पित है। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं काे निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर लाेगाें काे भाजपा का सदस्य बनाएं और पार्टी को सर्वव्यापी बनाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा ने की, जिन्होंने कहा कि भाजपा में भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद, और क्षेत्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। सदस्यता अभियान के प्रमुख लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार में शामिल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महामंत्री नागेंद्र सिंह, पवन नौटियाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चड़ी प्रसाद बेलवाल, डाॅक्टर स्वराज विद्वान, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्ये सिंह राणा, जगत सिंह चौहान, सुदा गुप्ता , सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक डॉ. शैलेंद्र कोहली, हरिमोहन सिंह, विनोद डाॅ. विजय बड़ोनी, रमेश सेमवाल, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गंगाडी, सूरत गुसाईं, राजीव बहुगुणा, देवेंद्र सिंह चौहान, महावीर नेगी, सौबन राणा, रजनीश चौहान, सवित्र मखलोगा, गौतम रावत, मनोज धस्माना, जय प्रकाश नौटियाल, नंदा भट्ट समेत अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *