कोलकाता सहित बंगाल के जिलों में बारिश की संभावना, तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद

कोलकाता, 4 सितंबर (हि.स.) । बंगाल में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कोलकाता में बुधवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान के लिहाज से देखा जाए तो आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोलकाता में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर भी अधिकतम 92 फीसदी और न्यूनतम 62 फीसदी के आसपास रहा। बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में केवल नाममात्र की बारिश दर्ज की गई है।

—–

दक्षिण बंगाल के जिलों में मौसम का हाल

दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और नदिया जिलों में भी आज बादल छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में भी दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में तापमान भी कोलकाता के समान ही रहेगा। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

——-

उत्तर बंगाल के जिलों का मौसम

उत्तर बंगाल के जिलों जैसे दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कालिम्पोंग में भी बादल छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ठंडा रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

——

पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों जैसे पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भी हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में आकाश आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अपने दैनिक कार्यों की योजना बनाएं और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *