भाजपा का सदस्यता अभियान ‘पवित्र महायज्ञ’: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 03 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान हर कार्यकर्ता के लिए ‘पवित्र महायज्ञ’ है। मुख्यमंत्री आज असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने विचारधारा को लेकर प्रतिबद्ध है। भाजपा में योग्यता के आधार पर चयन किया जाता है। जबकि, कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई ‘परिवारवाद’ नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में ‘परिवारवाद’ को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी को परिवारवाद का शिकार होने से बचाने के लिए हर संभव कार्य करती है। यह कांग्रेस के बिल्कुल विपरीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *