सांबा 3 सितंबर (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार को जम्मू संभाग के सांबा जिले के एक सीमावर्ती गांव में पाए गए जंग लगे मोर्टार शेल को नष्ट कर दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने सुबह करीब आठ बजे घगवाल सेक्टर के चचवाल गांव में गश्त के दौरान एक खुले मैदान में मोर्टार शेल देखा। अधिकारियों ने बताया कि मोर्टार शेल को सुबह करीब 8.45 बजे एक नियंत्रित विस्फोट में सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।