मुरादाबाद महानगर में 450 बूथों पर सुनीं गई पीएम मोदी के मन की बात

– पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए कहा : संजय शर्मा

मुरादाबाद, 25 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 113 वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 450 बूथों पर 3590 लोगों द्वारा सुना गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 239 पर बूथ अध्यक्ष अमित शर्मा के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। संजय शर्मा ने बताया कि मन की बात के 113 वें एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और चंद्रयान-3 को लेकर बात की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला नेशनल स्पेस डे (राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस) मनाया। पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति बिंदु पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना था।

महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल, बूथ अध्यक्ष अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, महानगर मंत्री अजय वर्मा, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित्त , पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, संजय पाठक, नीलम वर्मा, मयंक कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *