बंगाल‌ को नहीं मिलेगी बारिश से राहत

कोलकाता, 21 अगस्त (हि.स.)। अगले 24 घंटों के दौरान कोलकाता और बंगाल के अन्य जिलों में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार‌ को यह जानकारी दी है।

कोलकाता में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। यहां आर्द्रता की स्थिति में अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 84 फीसदी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में सुबह 6:30 बजे तक 15.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, मेदिनीपुर और पुरुलिया जैसे जिलों में भी सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इन जिलों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, जहां तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्तर बगाल‌ के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी लगातार बारिश जारी रहने वाला है।

कुल मिलाकर, अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल के अधिकांश जिलों में मौसम नम और ठंडा रहने वाला है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बारिश के समय सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *