निरंकारी मिशन परमात्मा का साक्षात्कार कराता है :माता सुदिच्छा महाराज

पश्चिम चंपारण(बगहा), 19अगस्त(हि.स.)।संत निरंकारी मिशन दिल्ली 9 से सतगुरु माता सुदिच्छा महाराज के पूर्ण संदेश वाहक केंद्रीय प्रचारक कांता महेंद्रू पटना जोन नंबर 50 के पश्चिम चम्पारण जिला में 16 अगस्त से 18 अगस्त तक बेतिया, बगहा, वाल्मीकि नगर , नरकटियागंज और नवलपुर शाखा में निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया।

इस मौके पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन परमात्मा का साक्षात्कार कराता है। उक्त आशय की जानकारी मीडिया सहायक सुनील कुमार उपाध्याय संत निरंकारी मिशन पश्चिम चम्पारण बिहार ने दी है। माता सदिच्छा ने अपने सम्बोधन में कहा है कि संसार में विश्वबंधु तत्व के स्थापना के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है l इंसान के बीच की दूरी मिटाता है। जात – पात , उच्च- नीच, छोटा- बड़ा, अमीर – गरीब कला-गोरा का भेद भाव मिटाता है। सारा संसार परमात्मा का ही रूप है। सारी सृष्टि परमात्मा के गोद में खेल रही है, उन्होंने तीन दिवसीय कार्यक्रम में करीब तीन हजार जिज्ञासु को परमात्मा का साक्षात्कार कराया उनके साथ आए कर्मयोगी संत जगत सिंह देहली मीना देवी और आशा देवी आगरा ने अपने भजन भाव से श्रोता गण को खूब झूमा।

बेतिया पश्चिम चम्पारण जिला के संयोजक भगवती प्रसाद ने आए हुए संत महात्मा का आभार प्रकट किया। सभी शाखा बेतिया, बगहा, वाल्मीकिनगर, नरकटियागंज और नवलपुर के मुखी मनोज ड्रॉलिया, धीरेन्द्र प्रसाद महतो, विपिन प्रसाद, कमलेश प्रसाद सभी ने अपने भाव प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *