राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को उनकी जयंती पर राष्ट्रपति भवन में पुष्पाजंलि अर्पित की।

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा मध्य प्रदेश से वकील और राजनेता थे, जिन्होंने 1992 से 1997 तक भारत के नौवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। कांग्रेस के सदस्य, शर्मा (1952-56) तक भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *