जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का 35 सदस्यीय उत्तर बिहार प्रदेश महिला कमिटी का गठन

अररिया 17 अगस्त(हि.स.)। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने 35 सदस्यीय उत्तर बिहार प्रदेश महिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के नामों की शनिवार को सूची जारी की।फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जिलाध्यक्ष उमेश राणा के अगुवाई में अररिया जिला से नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन किया,जिसमें आशा व्यक्त की गई कि नवमनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्य जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग सहित विभिन्न राष्ट्रीय समस्याओं के निवारण हेतु चलाये जा रहे आंदोलन में सक्रिय योगदान देंगी।

प्रदेश अध्यक्ष कुमार द्वारा जारी सूची में कविता पासवान एवं निशा सिंह विधायक को संरक्षक, छाया तिवारी कटिहार को प्रदेश अध्यक्ष,रानी देवी मुख्य पार्षद जोगबनी, मेनका झा किशनगंज, सीमा जायसवाल सीतामढ़ी, सुनीति सिन्हा पुर्णिया, पूनम सिंह कटिहार, ममता मिश्रा छपरा एवं विभा मिश्रा कटिहार को प्रदेश उपाध्यक्ष, रीता राय, मधेपुरा को प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक मिष्टी सिन्हा अररिया, चंपा राय खगड़िया को प्रदेश संगठन मंत्री, शिवानी सिंह अररिया, प्रतिमा रंजन मधुबनी, चांदनी देवी कटिहार, पंकजा कुमारी पुर्णिया को प्रदेश महासचिव, अदिति मिश्रा सहरसा, कनकलता झा अररिया ,रितु देवी मधुबनी, इंदु देवी बेतिया,प्रियंका नागवंशी मोतिहारी, स्वीकृति प्रियंका समस्तीपुर, बुला सिंह कटिहार को प्रदेश सचिव ,नीलू साह कटिहार को प्रदेश कोषाध्यक्ष, रुकमणी देवी खगड़िया को प्रदेश बौद्धिक प्रमुख, रीना तिवारी कटिहार को प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख, सुष्मिता ठाकुर अररिया को प्रदेश मीडिया प्रमुख सहित काजल कुमारीअररिया, आलोक कुमारी बेतिया एवं आरती चौधरी, इशिका राज, नीतू पासवान,कटिहार,सुगमनी देवी सहरसा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामों की घोषणा किया गया है।

मौके पर नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी,महासचिव शिवानी सिंह, सचिव कनकलता झा,मीडिया प्रभारी सुष्मिता ठाकुर ने मनोनयन पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा की शीघ्र ही फाउंडेशन द्वारा चलाये अभियान से आधी आबादी को जोड़ने के लिए मुहिम चलाया जाएगा। वही जिला संयोजक संदीप कुमार, प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर मार्गदर्शक सुनील मिश्रा, सह संयोजक प्रीतम यादव, बुलबुल, विभाष झा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए महिला विंग के पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *