प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी मुख्यमंत्री हेमंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

रांची, 10 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने वंचितों और सामाजिक न्याय के लिए लड़ने की बात कही है। साथ ही जन्मदिन की बधाई भी दी है।झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार काे 49वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गरीबों, वंचितों एवं आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि “हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन देश में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए मिलकर लड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *