खेल मंत्री मंडाविया ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को किया सम्मानित

नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने शनिवार को नई दिल्ली में पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित किया।डॉ. मांडविया ने टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।डॉ. मंडाविया ने कहा, “पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है। यह जीत आपकी दृढ़ता, टीम वर्क और अदम्य भावना का प्रमाण है। आपने भारत को बहुत गौरव दिलाया है और लाखों युवा एथलीटों को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया है।”केंद्रीय मंत्री ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए कोचिंग स्टाफ और सहयोगी टीम के अथक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने भारत में हॉकी को और विकसित करने और देश की खेल प्रतिभा को पोषित करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।डॉ. मंडाविया ने कहा,“हॉकी हमारे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं अधिक है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। टीम द्वारा प्रदर्शित कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और जुनून के कारण यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। आपने दुनिया को दिखाया है कि संकल्प और दृढ़ संकल्प से क्या हासिल किया जा सकता है।”खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए, डॉ. मंडाविया ने उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने और भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *