नागा चैतन्य-शोभिता की सगाई के बाद सामंथा का जश्न

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से तीन साल अलग होने के बाद नागा चैतन्य दूसरी बार सगाई कर ली। उन्होंने 8 अगस्त को लोकप्रिय अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला के साथ सगाई की। चैतन्य की सगाई के बाद सामंथा ने अपना पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने शादी की थी। इस जोड़े ने गोवा में ईसाई और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की। हालांकि ये रिश्ता चार साल में ही खत्म हो गया। दोनों ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह से कुछ दिन पहले ही अलग होने की घोषणा की। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी तलाक की वजह नहीं बताई थी।

सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य का नाम शोभिता के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय तक रही थी। अब आखिरकार इनके रिश्ते पर मुहर लग गई है। दूसरी ओर, सामंथा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी टीम की कांस्य पदक जीत का जश्न मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भारतीय हॉकी टीम की एक फोटो शेयर की है।

सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही राज और डीके द्वारा निर्देशित थ्रिलर सीरीज सिटाडेल: हनी बन्नी में नजर आएंगी। इस सीरीज में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह सीरीज़ 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *