मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में बड़े रिफॉर्म्स कियेः अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि आज ऐतिहासिक कारगिल विजय दिवस है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में बड़े रिफॉर्म्स किये हैं आज उनस का नतीजा सभी को दिखाई दे रहा है।

अश्विनी वैष्णव ने मीडियाकर्मियों से कहा कि रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत पिछले 10 वर्षों में आत्मनिर्भर हुआ है। आज रक्षा मंत्रालय की आवश्यकताओं का करीब 70 प्रतिशत भारत में बनता है। भारत में डिफेंस का प्रोडक्शन एक लाख करोड रुपये से अधिक हो गया है। डिफेंस के जो पब्लिक सेक्टर यूनिटस हैं उनका वैल्यूएशन आज उच्चस्तर का है। बड़े गौरव की बात है कि भारत में बने डिफेंस उपकरण आज 80 देशों में एक्सपोर्ट हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले परिस्थितियां ऐसी थीं की बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए भी बाहर के देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। आज भारत आत्मनिर्भर है, साथ ही साथ आज हमने डिजाइन मे भी लीडरशिप ली है। आज हमारे 350 से ज्यादा स्टार्टअप हैं जहां भारत के स्वयं के डिजाइंस के साथ इक्विपमेंट बनते हैं। आज आर्टिलरी गन जैसी चीज भारत में खुद डिजाइन होकर उपयोग में आ रही है और एक्सपोर्ट भी हो रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय परिस्थिति ऐसी थी की रक्षा मंत्री बोलते थे कि बॉर्डर पर सड़कें नहीं बननी चाहिए। आज मोदी सरकार ने बॉर्डर क्षेत्र में 6800 किलोमीटर से ज्यादा बॉर्डर रोड्स बनाए हैं। हमारी सेनाओं के लिए डिफेंस फोर्सज के लिए अच्छी रेलवे कनेक्टिविटी, टेलीकॉम कनेक्टिविटी, ऑप्टिकल फाइबर, इलेक्ट्रिसिटी हर चीज की व्यवस्था की है। इसके अलावा अगर हम डिफेंस की बात करें तो कांग्रेस के समय में केवल घोटाले होते थे वहीं भाजपा सदैव राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *