शिवराज, हिमंत और लक्ष्मीकांत का झारखंड दौरा 14 से

रांची, 13 जुलाई (हि.स.)। झारखंड प्रदेश भाजपा का सांगठनिक कार्यक्रम लगातार जारी है। अभी कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा सभी विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे हैं। इसी क्रम में 14 जुलाई को केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह प्रातः नौ बजे सेवा विमान से रांची आयेंगे। शिवराज सिंह 11:00 बजे पूर्वाह्न खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

शिवराज सिंह 14 की शाम वापस लौट जायेंगे। इसके दो दिन बाद 16 जुलाई को असम सरकार के मुख्यमंत्री और विधानसभा सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा का रांची आने का कार्यक्रम है। विश्व सरमा 16 जुलाई को तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अगले दिन 17 जुलाई को संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह दोनों झारखंड दौरे पर रहेंगे। डॉ वाजपेयी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि शिवराज रांची आयेंगे और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *