हज यात्रा में इस साल अबतक 98 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वार्षिक हज यात्रा पर गए 98 भारतीयों की वहां प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले साल हज यात्रा के दौरान 187 भारतीयों की मौत हुई थी।

साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 9 मई से 22 जुलाई तक होने वाली सालाना हज यात्रा में इस साल एक लाख 75 हजार भारतीय तीर्थयात्री मक्का गए हैं। इस साल अबतक 98 भारतीयों की मौत की जानकारी है। मौतों का कारण प्राकृतिक, गंभीर बीमारी और उम्र संबंधी हैं। अराफ़ात के दिन छह लोगों की मृत्यु हुई और चार दुर्घटना से संबंधित मौतें हुईं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हज यात्रा के दौरान गर्मी के कारण हुई मौंतों की खबरें आई थीं। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *