प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन

निज संवाददाता, अगरतला, 1 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इस समिति का काफी महत्व माना जा रहा है. इस कमेटी में प्रदेश बीजेपी के सभी अहम सदस्य हैं.

समिति में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, सांसद बिप्लब कुमार देव, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देबबर्मा, सांसद रेवती त्रिपुरा, मंत्री रतनलाल नाथ, मंत्री सुशांत चौधरी, प्राणजीत सिंह समेत कुल 59 सदस्य शामिल हैं।

इसके अलावा आमंत्रित सदस्यों में 14 अन्य भी शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने आज सोशल मीडिया पर सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी.