पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन

नई दिल्ली २६ अप्रैल: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का कल मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित अनेक नेताओं ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। 

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के मलोट के पास अबुल खुराना में हुआ था। उन्होंने 1957 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मलोट से और 1969 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर गिद्दड़बाहा सीट से विधानसभा में प्रवेश किया। वे 11 बार विधायक चुने गए, और केवल दो बार चुनाव हारे। उन्‍होंने पहली बार 1970 में 43 साल की उम्र में मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली, तब वो पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। लेकिन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। बाद में, वह 1977 से 1980, 1997 से 2002, 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक चार बार मुख्यमंत्री बने। 1977 में, वह केंद्र में मोरारजी देसाई सरकार में कृषि मंत्री के रूप में थोड़े समय के लिए शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *