राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल प्रदेश के चार दिन के दौरे पर

नई दिल्ली १८ अप्रैल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्‍ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। वे मशोबरा में राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू कल मशोबरा में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगी। राष्‍ट्रपति शिमला स्थित राजभवन में हिमाचल सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किये जाने वाले नागरिक अभिनंदन में भी शामिल होंगी।

19 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू शिमला के राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और लेखा अकादमी में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगी। वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। 20 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान भी जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *