राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज असम के काजीरंगा में गज उत्‍सव का उद्घाटन करेंगी

नई दिल्ली ७ अप्रैल: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु असम के तीन दिन के दौरे पर हैं। वे आज दोपहर बाद गोलाघाट जिले के काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान से गुवाहाटी पहुंचेंगी। वहां वे गौहाटी उच्‍च न्‍यायालय के प्‍लैटिनम जुबली समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में भागीदारी करने सहित कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगी।                             

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी असम यात्रा के दूसरे दिन आज काजीरंगा में गज उत्‍सव का उद्घाटन करेंगी। दो दिन का यह उत्‍सव भारत में हाथी संरक्षण के तीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में मनाया जा रहा है। असम के राज्‍यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्‍यमंत्री हिमन्‍ता बिस्‍व सरमा, केन्‍द्रीय पर्यावरण और वन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव भी इस आयोजन में शामिल होंगे।