राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगी

नई दिल्ली ६ अप्रैल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगी। राष्‍ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगी। काजीरंगा में वे गज उत्सव का भी उद्घाटन करेंगी और गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी शामिल होंगी। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की पहली यात्रा में उद्यान प्राधिकरण की संरक्षण गतिविधियों से अवगत होने के लिए जीप और हाथी की सफारी करेंगी। राष्ट्रपति बागोरी रेंज में हाथियों के संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *