नेपाल जाने वाले विदेशी यात्रियों के लिए आर.टी.पी.सी.आर. निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

नई दिल्ली ०९ जनबरी : नेपाल ने सभी अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। नेपाल एयरलाइंस ने कहा है कि विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड अंतरराष्‍ट्रीय प्रमाण पत्र या कोविड आर.टी.पी.सी.आर. निगेटिव रिपोर्ट प्रस्‍तुत करना अनिवार्य होगा।