लुइज़ इनासियो लूला द सिल्वा आज ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे

नई दिल्ली ०१ जनुअरी : वामपंथी नेता लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा आज ब्राजील की राजधानी में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। श्री लूला डा सिल्वा ने अक्टूबर में जेयर बोल्सनारो को हराकर जीत हासिल की थी।

इससे पहले, श्री बोल्सोनारो, नये राष्‍ट्रपति को सत्‍ता सौंपने से बचते हुए शुक्रवार को फ़्लोरिडा के लिए रवाना हो गए।