13वीं हॉकी जूनियर स्टेट चैंपियनशिप का सांसद ने उद्घाटन किया

सहरसा,27 नवंबर (हि.स.)।13वीं हॉकी जूनियर बालक स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन कपिलदेव स्टेडियम एमएलटी कॉलेज सहरसा में आयोजित हुई।उद्घाटन सांसद मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार ने की।इस चैंपियनशिप के स्वागतकर्ता विधान पार्षद एवं हॉकी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह,संयोजन हॉकी के उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन कुमार झा,मंच संचालक आनंद झा और धन्यवाद ज्ञापन में हॉकी के सचिव सुनील कुमार झा द्वारा किया गया।

इस मैच में आज सर्वप्रथम सहरसा बनाम पूर्णिया के बीच आरंभ करवाया गया। जिसमे पेनल्टी शूट आउट में पूर्णिया 6=5 से सहरसा पर जीत हासिल किया।मैच के रेफरी नवनीत कौर, मोहम्मद सीदिक, अनुज राज, विजय कुमार,शिवानी कुमारी,मैच रेफरी कन्वेनर विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। आज का दूसरा मैच खगड़िया और रोहतास के बीच खेला गया।उक्त मैच का आयोजन 29 नवंबर तक किया जाएगा।इस मैच में बिहार के कई जिले की टीम भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *