अर्जुन रामपाल के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने खास अंदाज में दी बधाई

फिल्म अभिनेता व मॉडल अर्जुन रामपाल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पार्टनर व गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें खास अंदाज में बधाई देते हुए उनपर प्यार लुटाया है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अर्जुन के कई यादगार क्षणों का एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो के अलावा गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में भी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। गौरतलब है कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक अफ्रीकन मॉडल और डिजाइनर हैं। गैब्रिएला लम्बे समय से अर्जुन रामपाल के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वहीं बात करें अर्जुन रामपाल कि तो उन्होंने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। लेकिन 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया । मेहर जेसिया और अर्जुन कि दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। वहीं अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला 2019 में एक बेटे के पैरेंट्स बने थे। मेहर से तलाक के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड और एक बेटे के साथ रहते हैं। हालांकि, पत्नी से अलग होने के बाद भी अर्जुन अपनी बेटियों के काफी नजदीक हैं और अक्सर उन्हें बेटियों के साथ देखा जाता है। वहीं अर्जुन रामपाल के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म द बैटल ऑफ़ कोरेगांव भीमा में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *