रतलाम: ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए हुआ पार्थ का चयन

रतलाम, 11 नवंबर (हि.स.)। रतलाम बास्केटबॉल कारपोरेशन एरिया के खिलाड़ी पार्थ सिंह चौहान का चयन कांगड़ा (जम्मू)में हो रही ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट ( बालक वर्ग ) के लिए हुआ है । पार्थ श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल की कक्षा आठवीं का छात्र है । मध्य प्रदेश बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल, कारपोरेशन अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव सुरेंद्र धीमन ने बताया कि आगामी 14 नवंबर से 21 नवंबर तक कांगड़ा में राष्ट्रीय बालक वर्ग बास्केटबॉल स्पर्धा होगी जिसमें पार्थ भाग लेगा।