मुख्यमंत्री ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रदेशवासियों को दी प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की बधाई

गुवाहाटी, 08 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा है कि मां भारती की सेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबा जीवन प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने श्री गुरुनानक देव क 553वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी संगत को गुरुपर्व की लख-लख बधाइयां। गुरु साहिब की शिक्षाओं का प्रकाश हम सभी को एक समृद्ध असम के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करे, यही कामना है।

इसी कड़ी में डॉ. सरमा ने आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सीएम ने कहा है कि स्नान-ध्यान, दान-पुण्य एवं प्रकृति की पूजा की भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक यह लोकपर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लाए, यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *