रिश्वत लेने के आरोप में दो लोक सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

गुवाहाटी, 04 नवंबर (हि.स.)। सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की एक टीम ने शुक्रवार को लखीमपुर सर्किल कार्यालय के जल संसाधन विभाग के अभियंता अधीक्षक एलडीए समरज्योति सैकिया के साथ प्रधान सहायक तरुण चंद मारंग को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी राज्य के विशेष पुलिस अधीक्षक जीपी सिंह ने दी। जीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की एक टीम ने ठेका जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत स्वीकार करने के समर ज्योति सैकिया के साथ तरुण चंद मारंग को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर असम पुलिस लगातार काम करते हुए भ्रष्ट लोक सेवकों को गिरफ्तार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *