मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबई नगर निगम के 76 कार्यों की जांच कैग को सौंपी

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने लगाया था 12 हजार करोड़ के गबन करने का आरोप

मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई नगर निगम की ओर से कोरोनाकाल में किए गए 76 कार्यों की जांच नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) को सौंप दी है। कैग की जांच रिपोर्ट आने के बाद पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।

दरअसल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने कोरोनाकाल में मुंबई नगर निगम की ओर किए गए 76 कार्यों में 12 हजार करोड़ रुपये गबन किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच से करवाये जाने की मांग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कैग को सौंपी है। सोमैया के आरोप के बाद विधानसभा में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने यह मामला उठाया था।

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर इन आरोपों की कैग के माध्यम से जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस मामले की जांच कैग ने शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *