महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार संभव

मुंबई , 26 अक्टूबर (हि. स.)। नागपुर में होने वाले महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार संभव है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मंगलवार देररात लंबी चर्चा की है। चर्चा का आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है। मगर इस मुलाकात को इसे नजरिये से देखा जा रहा है।

देवेंद्र फडणवीस देररात मुख्यमंत्री शिंदे के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर गए थे। दोनों के बीच संभावित मंत्रियों के नामों और महामंडल अध्यक्षों के बंटवारे पर चर्चा हुई है। फडणवीस और शिंदे के शपथ लेने के बाद पहले कैबिनेट विस्तार में भारतीय जनता पार्टी के 9 और बालासाहेब की शिवसेना के 9 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद जिला संरक्षक मंत्रियों की भी घोषणा की गई थी। फडणवीस ने मंगलवार को पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में कहा था कि कैबिनेट के पूरे आकार में न होने की वजह से दिक्कत आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *